जिला अस्पताल में मरीजों को परामर्श देते चिकित्सक।
संतकबीरनगर। पिछले कुछ दिनों से जिले में खून की कमी के मरीज बढ़ रहे हैं। जिला अस्पताल में प्रतिदिन 100 से 120 मरीजों की जांच कराई जा रही है। इनमें खून की कमी निकल रही हैं। जिन्हें दवा देकर और बचाव के तरीके बताए जा रहे है।
जिला अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को 1200 के करीब मरीज पहुंचे थे। इसमें से 100 के करीब मरीज खून की कमी को लेकर चिकित्सकों के पास पहुंचे। जब इन मरीजों की जांच कराई गई तो इनमें अधिकतर-मरीजों में खून की कमी निकली। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. कुमार सिद्धार्थ का कहना है कि खून की कमी के कारण ही मरीज बार-बार सर्दी की चपेट में आता है। इसलिए मरीज यदि बार-बार सर्दी, जुकाम की चपेट में आ रहा है तो उसकी जांच जरूरी है। डॉक्टरों के अनुसार शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी होने पर कई तरह के लक्षण दिखाई देते हैं।
इसका वक्त रहते ठीक नहीं-किया जाएगा तो यह काफी ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता है। उन्होंने बताया कि शरीर में लाल रक्त कण सामान्य से कम होने लगते हैं तो शरीर में खून की कमी हो जाती है। ऐसी स्थिति में आपके शरीर में एनिमिया की समस्या हो जाती है। अगर सही समय पर इलाज नहीं किया गया तो इससे कई तरह की गंभीर बीमारियां भी हो सकती हैं। लक्षण दिखने पर जांच कराकर विशेषज्ञ से उपचार करा लें।