फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत्त होने के बाद भी जमे हैं लिपिक : संजय

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवानिवृत्त होने के बाद भी जमे हैं लिपिक : संजय
विज्ञापन

- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की हुई बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक रविवार को विधियानी में जिलाध्यक्ष संजय द्विवेदी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में समस्याओं पर चर्चा की गई।
जिलाध्यक्ष संजय द्विवेदी ने कहा कि डीआईओएस कार्यालय पर रिटायर्ड लिपिक से कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सोमवार तक रिटायर्ड लिपिक डीआईओएस कार्यालय में काम करना बंद कर दें, अन्यथा मंगलवार को 12 बजे उनके कार्यालय में ताला लगा दिया जाएगा। आक्रोशित शिक्षकों का प्रतिनिधि मंडल सोमवार को 12 बजे जिला विद्यालय निरीक्षक से मिलकर ज्ञापन सौंपेगा और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की मांग करेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि डीआईओएस की सह पर भ्रष्टाचार के आरोपी लिपिक सेवानिवृत्त होने के उपरांत भी कार्यालय में काम कर रहे हैं। जबकि संयुक्त शिक्षा निदेशक द्वारा एक मार्च 2022 को तैनात किए गए लिपिक को कार्यभार ग्रहण नहीं कराया जा रहा है। इसी तरह से कई स्कूलों में बोर्ड परीक्षा के केंद्र व्यवस्थापक को हटाने की साजिश की जा रही है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के एरियर भुगतान के नाम पर खुलेआम रिश्वत मांगी जा रही है। शिक्षकों के चयन वेतनमान, प्रोन्नत वेतनमान की पत्रावली संस्तुति नहीं की जा रही है। बोर्ड परीक्षा अतिरिक्त केंद्र व्यवस्था बनाने के नाम पर अनियमितता बरती जा रही है। बैठक में गिरजानंद यादव, मोहिबुल्लाह खान, पीकुल भारद्वाज, महेश राम, विंध्याचल सिंह, चंद्र प्रकाश यादव, राजमनी, विनोद चौरसिया, कमर आलम, जयप्रकाश गौतम, विजय यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

0000
शिक्षक संघ की ओर से लगाए जा रहे आरोप गलत है। रिटायर्ड लिपिक से काम नहीं लिया जा रहा है, अगर कोई रिटायर्ड लिपिक कार्यालय आता है तो वह अपने काम से आता होगा। इसमें उससे काम लेने का कोई सवाल नहीं है।
- गिरीश कुमार सिंह, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें