फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू भानु गुट ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू भानु गुट ने दिया धरना
विज्ञापन

मगहर। स्कूल बस से दबकर छात्र की मौत के मामले में कार्रवाई समेत विभिन्न मांगों के समर्थन में बृहस्पतिवार को भाकियू भानु गुट के जिलाध्यक्ष आत्मा तिवारी के नेतृत्व में संगठन के कार्यकर्ताओं ने पुलिस चौकी मगहर के निकट धरना दिया। एसडीएम नवीन कुमार श्रीवास्तव व सीओ सदर को कार्यकर्ताओं ने सात सूत्री मांगपत्र सौंपा। अधिकारियों के आश्वासन पर धरना समाप्त हो गया।
विज्ञापन

संगठन के राष्ट्रीय महासचिव रणजीत सिंह ने कहा कि कुछ दिन पूर्व स्कूल बस से दबकर छात्र की मौत में अभियुक्त बस चालक पर दर्ज मुकदमे को हत्या की धारा में परिवर्तित कर जल्द गिरफ्तारी की जाए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम गठित कर स्कूल की जांचकर मान्यता रद्द की जाए। साथ ही स्कूल प्रबंधक के खिलाफ जांचकर कार्रवाई के साथ ही मुकदमे में विवेचक को बदला जाए। जिले में संचालित सभी स्कूल बसों की जांच और चालक के साथ असिस्टेंट न रहने पर करवाई की जाए। नगर पंचायत मगहर में हुए अतिक्रमण को हटवाया जाए और हाईवे पर स्थित पेपर मिल से प्रदूषण को रोका जाए। जिलाध्यक्ष आत्मा तिवारी ने कहा कि मगहर के तिवारी टोला निवासी अत्यंत गरीब आजाद तिवारी की दुर्घटना में हुई मृत्यु के मामले में प्रधानमंत्री किसान दुर्घटना बीमा की धनराशि अविलंब पीड़ित परिवार को दी जाए। जिले बंद चल रहे धन क्रय केंद्रों को चालू किया जाए। उन्होंने कहा कि मांगों का अविलंब निस्तारण 10 दिन के अंदर नहीं हुआ तो भाकियू भानु गुट आंदोलन के लिए बाध्य होगा। धरने में राम हजूर शर्मा, रविंद्र सिंह, सलाहुद्दीन सिद्दीकी, गोरखनाथ यादव, पुरुषोत्तम चौबे, तय्यब अंसारी, रामनयन किसान, जुग्गी लाल, अफजल, आरिफ खान, भोला गुप्ता, पवन शर्मा, रेशमा देवी, फजलुर्रहमान, सेस आलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें