फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: भाकियू भानू गुट ने लगाई पंचायत

विज्ञापन
तहसीलदार को ज्ञापन देते भानू गुट के लोग -स्रोत भाकियू
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मगहर। विकास खंड खलीलाबाद के ग्राम बयारा स्थित हनुमान मंदिर परिसर में मंगलवार को विभिन्न समस्याओं को लेकर भाकियू भानू गुट के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने संगठन के राष्ट्रीय महासचिव रणजीत सिंह के नेतृत्व में एक पंचायत लगाई। मौके पर पहुंचे तहसीलदार अनुराग यादव व अवर अभियंता विद्युत फरमान अली को जिलाधिकारी को संबोधित 10 सूत्री मांग पत्र सौंपकर समस्याओं के निदान की मांग की। अधिकारियों के आश्वासन देने के बाद पंचायत समाप्त हुई।
राष्ट्रीय महासचिव रणजीत सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत कटौती अत्यधिक हो रही है। सूती कताई मिल पर लगे फीडर की हालत इतनी खराब है कि जरा सी हवा या बारिश होने से 24 घंटे तक बिजली गुल हो जाती है।
विज्ञापन

इसकी शिकायत विद्युत अधिकारियों के गंभीरता से न लेने के कारण इस भीषण गर्मी में लोग परेशान रहते हैं। विद्युत व्यवस्था को ठीक कराया जाए। ग्राम कोडरी से बयारा चौराहा तक 33 केवी लाइन घनी आबादी से गुजर रही है जिससे दुर्घटना हो सकती है। जनहित में तार व पोल को हटाया जाए। जन्म व मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने में 6-6 महीने लग जाने के बाद भी नहीं बन पा रहे हैं।
धन उगाही कर प्रमाणपत्र जारी किए जा रहे हैं। इसलिए आय, जाति प्रमाणपत्र की तरह इसे भी ऑनलाइन व्यवस्था कराई जाए। कहा कि उक्त समस्याओं का समाधान न हुआ तो उनका संगठन बृहद आंदोलन छेड़ने को मजबूर होगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
विज्ञापन

इस मौके पर डाॅक्टर पतिराज निषाद, आत्मा तिवारी, सूरज श्रीवास्तव, जयपाल मौर्य, रविंद्र सिंह, पन्नेलाल यादव, रामप्रीत चौहान ब्लॉक उपाध्यक्ष, विजय बहादुर चौहान, हरिओम चौहान, मन्ना देवी, आरती देवी, शांति देवी, आशा देवी आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें