फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: केंद्रीय बजट का भाजपा कार्यकर्ताओं ने देखा लाइव प्रसारण

Mon, 02 Feb 2026 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
सेमरियावां ब्लाॅक मुख्यालय पर बजट देखते लोग-संवाद
विज्ञापन
सेमरियावां। ब्लॉक सभागार में केंद्रीय बजट का प्रसारण का लाइव सेमरियावा भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने देखा। इस दौरान मौजूद भाजपा जिला महामंत्री अनिरुद्ध निषाद, भाजपा जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा, जिला मंत्री अनिल पांडेय, मंडल अध्यक्ष कन्हैया लाल यादव, गौरव निषाद, मंडल अध्यक्ष राम पुरुषोत्तम गुप्ता गोविंद जायसवाल, मंडल महामंत्री शैलेंद्र सिंह, चंद राम, अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष एजाज अहमद, राजकुमार लोधी, गंगा शरण प्रजापति, जुबेर अहमद, रामचंद्र गुप्ता, रामनरेश विश्वकर्मा, रामप्रसाद विश्वकर्मा, मनोज कुमार ,कमलेश यादव आदि ने बताया कि केंद्रीय बजट देश के आम जनमानस से लेकर किसानो, युवाओं, बुजुर्गों और व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया संतुलित बजट है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों का विकसित भारत बनाने में सहायक सिद्ध होगा।
विज्ञापन

बेरोजगारों के लिए महात्मा गांधी स्वरोजगार योजना की शुरुआत की गई है। बायो फार्मा के लिए 10000 करोड रुपये और छोटे उद्योगों के लिए 2000 करोड़ रुपये, कस्बों को व्यवस्थित करने के लिए सरकार ने 2000 करोड़ की बांड अमृत योजना की शुरुआत की है। रेल यातायात को और अधिक व्यवस्थित करने के लिए सरकार ने देश में सात हाई स्पीड रेल काॅरिडोर की स्थापना करने जा रही है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में 1.5 लाख मेडिकल केयर टेकर की ट्रेनिंग देगी और आयुष फार्मेसी और टेस्टिंग लैब अपग्रेड करेगी। अपनी सांस्कृतिक धरोहरों की जानकारी सभी दर्शनार्थियों को सुलभता से मिल सकें इसके लिए 20 पर्यटन स्थलों पर 10000 गाइड करने वालों को ट्रेनिंग दिया जायेगा। शिक्षा को रोजगार परक बनाने के लिए हाई लेबल कमेटी बनेगी। छात्राओं के लिए देश के सभी जिलों में एक गर्ल हास्टल का निर्माण भी कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें