फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बुखार-खांसी और बीपी के मरीजों की रही लंबी कतार

Mon, 02 Feb 2026 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
बजरंगी, जन आरोग्य मेला मे
विज्ञापन
संतकबीरनगर। रविवार को उप स्वास्थ्य केंद्रों पर जन आरोग्य मेला लगा। इसमें ज्यादातर मरीज खांसी, पेटदर्द, शुगर, बीपी, सास और बुखार से पीड़ित थे। इसके साथ ही 223 मरीज स्कीन, बुखार के 44, शुगर के 121, सास से संबंधित 143 मरीज पहुंचे। पांच मरीजों की स्थिति गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जिले के 22 स्वास्थ्य केंद्रों पर लगे मेले में कुल 1205 मरीजों का इलाज कर दवा दी गई।
विज्ञापन


उप नगरीय स्वास्थ्य केंद्र काशीराम पर इलाज कराने सबसे ज्यादा महिलाएं पहुंची। इसमे सबसे ज्यादा स्कीन, पेट दर्द, बुखार, घुटने में दर्द, उल्टी दस्त के मरीज शामिल रहे। इसके साथ ही त्वचा की समस्या और ब्लड प्रेशर की समस्या को लेकर मरीज पहुंचे। इन मरीजों ने चिकित्सकों से परामर्श लिया और दवा ली। शिविर में जांच कराने आई सफीकुलन्निशा, आयुष, संदीप, ज्ञान, विजय आदि ने बताया कि उन्हें खांसी और बुखार आ रहा है। जिसे दिखाने आए थे। शिविर में मौजूद चिकित्सक ने मरीजों का इलाज किया और दवा दी। डॉ श्रुति श्रीवास्तव ने बताया कि कुल 109 मरीजों की जांच कर दवा दिया गया है। इस मौके पर सुनीता ओझा, फार्मासिस्ट मनोज मिश्र आदि मौजूद रहे। इसी तरह से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रोसया बाजार में भी आरोग्य मेला लगा। यहां पर कुल 42 मरीजों ने इलाज कराया। इस दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी रमेश सोनकर, फार्मासिस्ट अनिल कुमार मौर्य, शरद वर्मा, सौरभ यादव, विद्यासागर पांडेय, चंद्र कला आदि मौजूद रही। सीएमओ डॉ रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि 22 उप स्वास्थ्य केंद्रों पर लगे शिविर में 1205 मरीजों का इलाज हुआ है। पांच मरीजों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
0

एक सप्ताह से खांसी और हल्का बुखार था। शिविर में डॉक्टर को दिखाया। डॉक्टर कुछ जांच की। इसके साथ दवा दी है और पांच दिन बाद एक बार फिर दिखाने के लिए कहा है। - अहमद अली, निवासी मोहद्दीपुर
विज्ञापन

0
पांच दिनों से सर्दी और बुखार है। दवा खाई थी पर आराम नहीं मिला। शिविर में दिखाने आया था। यहां पर पांच दिन की दवा मिली है। इसके साथ ही डॉक्टर ने सावधानी बरतने के लिए कहा है।- बजरंगी निवासी, इंडस्टि्रयल एरिया

बजरंगी, जन आरोग्य मेला मे

बजरंगी, जन आरोग्य मेला मे

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें