फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: भाजपा नेता की तबीयत बिगड़ी, इलाज कराने गईं लखनऊ

Thu, 03 Aug 2023 11:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर।

सार

सोशल मीडिया में वायरल शिकायती पत्र में भाजपा नेता ने जेल मंत्री धर्मवीर प्रजापति पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। आरोप है कि वह पति की बीमारी के सिलसिले में वह वर्ष 2019 में मंत्री से लखनऊ में मिली थीं। उसी दौरान जेल मंत्री उन्हें अपनी गाड़ी से लेकर एक घर में गए और भोजन कराया। भोजन करने के बाद उनका सिर चकराने लगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेल मंत्री धर्मवीर प्रजापति पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाने वाली भाजपा नेता की तबीयत खराब हो गई है। वह इलाज कराने लखनऊ गई हैं। वहीं, महिला के पति और बेटे ने कहा कि वह न्याय की लड़ाई में साथ हैं। जरूरत पड़ी तो सीएम से मिलेंगे। उधर, सीएम को लिखा गया पत्र सोशल मीडिया में कैसे वायरल हुआ यह पहेली बना हुआ है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि जेल मंत्री पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाने वाली भाजपा महिला नेता की तबीयत बिगड़ गई है। उनके भाई लखनऊ में प्रिंटिंग प्रेस चलाते हैं। वे मामले को सुनकर घर आए थे। उन्हीं के साथ भाजपा नेता इलाज कराने लखनऊ गई हैं। मंगलवार को भाजपा नेता से जुड़ा मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। बुधवार को एलआईयू के कर्मी भी भाजपा नेता के घर के आसपास दिखाई दिए।

उधर, मुख्यमंत्री को लिखा गया शिकायती पत्र सोशल मीडिया में कैसे वायरल हुआ यह सवाल पहेली बना हुआ है? अधिकतर लोगों का शक है कि महिला नेता की तरफ से पत्र को वायरल किया गया है। हालांकि महिला के परिवार का कहना है कि पत्र कैसे वायरल हुआ, नहीं मालूम।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: चौरीचौरा हत्याकांड: ...तो रुपयों के लालच में सुरेंद्र को जलाया गया जिंदा, मां भी बयान से पलटी

विज्ञापन

महिला नेता के परिजन बता रहे हैं कि मंत्री के खिलाफ शिकायती पत्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा दोनों डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्या, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और संगठन महामंत्री सुनील बंसल को ऑनलाइन भेजा गया था। लखनऊ से ही शिकायती पत्र वायरल किया गया है। शिकायती पत्र वायरल करने वाले को कैसे मिला इसकी जानकारी परिवार के किसी सदस्य को नहीं है।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर का कायाकल्प: अंग्रेजों के जमाने जैसा हरा-भरा और खुशनुमा बनेगा गोलघर, नहीं उड़ेगी धूल, महकेंगे फूल

बता दें कि सोशल मीडिया में वायरल शिकायती पत्र में भाजपा नेता ने जेल मंत्री धर्मवीर प्रजापति पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। आरोप है कि वह पति की बीमारी के सिलसिले में वह वर्ष 2019 में मंत्री से लखनऊ में मिली थीं। उसी दौरान जेल मंत्री उन्हें अपनी गाड़ी से लेकर एक घर में गए और भोजन कराया। भोजन करने के बाद उनका सिर चकराने लगा। इसी दौरान मंत्री ने उसके साथ गलत काम किया। वहीं, मंत्री ने इन आरोपों को निराधार बताया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें