मगहर। नगर पंचायत मगहर के भाजपा से मनोनीत सभासद गौरव कुमार निषाद ने मुख्यमंत्री को जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायती पत्र भेजकर नगर प्रशासन पर शपथ पत्र मांगने का आरोप लगाया है। जिसकी उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। शिकायत पत्र में लिखा है कि नगर पंचायत मगहर से संबंधित तीन अलग-अलग शिकायतों के निस्तारण में शिकायतकर्ता से शपथ पत्र प्रस्तुत करने की शर्त रखी गई। जबकि संबंधित अभिलेख नगर पंचायत कार्यालय में उपलब्ध हैं। 29 जनवरी 2024 के शासनादेश की गलत व्याख्या करते हुए अनावश्यक रूप से शपथ पत्र की मांग की जा रही है। जिससे शिकायतों के निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण में बाधा उत्पन्न हो रही है। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि उनकी एक शिकायत संख्या का उत्तर देते समय शिकायत संख्या गलत अंकित कर दी गई। जिससे पूरे प्रकरण की पारदर्शिता और प्रशासनिक प्रक्रिया पर प्रश्नचिह्न खड़े होते हैं।
शिकायत में यह भी कहा गया है कि यदि सभी आवश्यक अभिलेख नगर पंचायत कार्यालय में उपलब्ध हैं, तो शिकायतकर्ता से बार-बार शपथ पत्र मांगने का औचित्य क्या है।