फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही सिक्के के दो पहलू हैं भाजपा व सपा: सतीश चंद्र मिश्र

विज्ञापन
विज्ञापन
एक ही सिक्के के दो पहलू हैं भाजपा व सपा: सतीश चंद्र मिश्र
विज्ञापन

- हैंसर बाजार और मेंहदावल में भाजपा व सपा पर बरसे बसपा के राष्ट्रीय महासचिव
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा/मेंहदावल। बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने कहा कि भाजपा व सपा एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। एक माफिया और गुंडों को पालती है, तो दूसरी पूंजी पतियों को बढ़ावा दे रही है। वह रविवार को धनघटा विधानसभा क्षेत्र के हैंसर बाजार और मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र के जगतगुरु शंकराचार्य इंटर कॉलेज में बसपा की तरफ से आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी सभी जाति धर्म के लोगों के लिए एक समान विकास कार्य करती है। सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय बसपा का उद्देश्य है। बसपा के शासनकाल में प्रदेश में जहां 23 नए जिले बनाए गए, वहीं डॉक्टर आंबेडकर गांव के रूप में चयनित कर गांवों का चौमुखी विकास किया गया। उन्होंने कहा कि बसपा जब सत्ता में होती है तो प्रदेश में कानून का राज चलता है, लेकिन भाजपा और सपा के कार्यकाल में अपराधियों का मनोबल बढ़ जाता है। भाजपा के शासनकाल में केवल जुमले का बोलबाला है। दो करोड़ युवाओं को प्रतिवर्ष नौकरी देने का लालच देकर सत्ता में आई भारतीय जनता पार्टी ने सरकारी उपक्रमों को बेचकर नौकरी को समाप्त कर दी। युवा जब रोजगार की मांग करते हैं तो उन पर लाठियां बरसाई जाती हैं। इसी तरह शिक्षक समाज को भाजपा व सपा ने धोखा दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में ब्राह्मण समाज के लोगों का जितना उत्पीड़न हुआ, उतना किसी समाज का नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि खुशी दुबे जो 20 माह से निर्दोष होते हुए जेल में कैद है, वह इसका सबसे बड़ा प्रमाण है। ब्राह्मण, अल्पसंख्यक और दलित समाज के साथ भेदभाव करने का काम प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जिस तरह का जन समर्थन बहुजन समाज पार्टी को मिल रहा है। उससे साफ हो गया है कि बहन मायावती प्रदेश की पांचवी बार मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं। इस दौरान कपिल मिश्र, बसपा प्रत्याशी संतोष बेलदार, बसपा प्रत्याशी ताबिश खां, पूर्व विधायक भगवान दास, जिलाध्यक्ष धर्मदेव प्रियदर्शी, झिनकान प्रसाद, महेश राम, राम सिधारे, हरिप्रसाद, बृजेंद्र, राकेश भारती, अर्चना महातम, कुलदीप मणि मिश्रा और हरिवंश पांडेय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें