फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बाइक सवार युवक की हादसे में मौत

Wed, 30 Oct 2024 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- मेंहदावल क्षेत्र के बिसौवा गांव के पास हुआ हादसा
विज्ञापन




मेंहदावल। क्षेत्र के बिसौवा गांव के पास एक बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मंगलवार की देर रात्रि एक बाइक पर शिवसागर (17) निवासी लोहरसन थाना बेलहर कला बिसौवा की तरफ जा रहा था। अचानक से उसे अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहदावल में भर्ती कराया। स्थिति गंभीर देख उसे जिला अस्पताल के रेफर किया गया। जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक रामकृपाल सिंह ने कहा कि तहरीर मिलने पर केस पंजीकृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें