फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत

Mon, 10 Nov 2025 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
दुधारा थाना क्षेत्र के सुल्ताननगर गातूखोर चौराहे पर ट्रक की चपट में आने से महिला की मौत के बाद 
विज्ञापन
लौहरौली। दुधारा थाना क्षेत्र के सुल्तान नगर गातूखोर चौराहे के निकट रविवार शाम सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई। बाइक चला रहा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, करमहिया खास थाना बेलहरकला की सुमित्रा देवी (50) पत्नी राकेश कुमार अपने बेटे के साथ बस्ती जा रही थीं। वहां उनके पति का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जैसे ही वह सुल्ताननगर गातूखोर चौराहे के निकट पहुंचीं, तभी तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि सुमित्रा देवी की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलते ही दुधारा थाना प्रभारी अरविंद शर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी करके पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी भेज दिया।
विज्ञापन

मृतका के भाई श्रवण कुमार अग्रहरि ने बताया कि उनके बहनोई राकेश कुमार की तबीयत काफी खराब है और वह बस्ती अस्पताल में भर्ती हैं। रविवार को बहन सुमित्रा देवी उनसे मिलने जा रही थीं, तभी यह हादसा हो गया। सुमित्रा देवी के चार बेटे और दो बेटियां हैं। पति घर पर रहकर मजदूरी कर बच्चों का पालन पोषण करता है, लेकिन बीमारी के चलते लंबे समय से उपचाराधीन हैं।
मौत की खबर सुनते ही गांव में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एसओ अरविंद शर्मा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है तथा ट्रक को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की जा रही है। मामले में तहरीर मिलने पर केस दर्जकर आवश्यक कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें