धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के मुखलिसपुर प्राथमिक विद्यालय के पास बृहस्पतिवार की शाम बाइक सवार युवक ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
महुली थाना क्षेत्र के नोक्ता गांव के बेलदारी पुरवा निवासी राजेश उर्फ बबलू (30) पुत्र मूद्धू बृहस्पतिवार की शाम करीब 4:30 बजे बाइक से मुखलिसपुर से घर लौट रहा था। वह मुखलिसपुर प्राथमिक विद्यालय के निकट पहुंचा ही था। उसी दौरान नाथनगर की तरफ से जा रहे ट्रक की चपेट में आकर राजेश उर्फ बबलू गंभीर रूप से घायल हो गया। एंबुलेंस की मदद से उसे सीएचसी नाथनगर ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई है।