संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के धरमपूरा गांव के पास बुधवार देर रात बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे शीशम के पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतक की पहचान संदीप (28) पुत्र बलदेव, निवासी गर्थवलिया चीरीपुर के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार संदीप बाइक से जा रहा था। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे शीशम के पेड़ से टकरा गई। हादसे की सूचना मिलने पर कांटे चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक प्रभांशु कुमार राय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल युवक को उसके परिजन के साथ एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में मातम छा गया।
पुलिस घटना की जानकारी व अन्य पहलुओं की जांच करने में जुटी हुई है।느