संतकबीरनगर। बखिरा थाना क्षेत्र के पुरैना गांव में सामान लेने जा रहे युवक से बाइक सवार दो बदमाश पर्स, मोबाइल और डेबिट कार्ड छीनकर फरार हो गए। पीड़ित ने बखिरा थाने में तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुरैना गांव निवासी रामकिशुन यादव के अनुसार, 21 जुलाई की सुबह करीब नौ बजे वह सामान लेने जा रहे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार दो बदमाश पहुंचे। दोनों ने उनका मोबाइल फोन, पर्स और डेबिट कार्ड छीन लिया और फरार हो गए। पर्स में रुपये भी थे। उन्होंने शोर भी मचाया लेकिन बदमाश भाग गए।
घटना के बाद पीड़ित ने थाने में पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। एसओ उमाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर में बाइक सवारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।