फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जयंती पर याद किए गए बाबा साहब, निकली पदयात्रा...134वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई

Tue, 15 Apr 2025 04:03 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीर नगर

सार

बहुजन समाज पार्टी की ओर से डॉ. आंबेडकर की 134वीं जयंती शहर के एक लॉन में मनाई गई। इस अवसर पर पूर्व एमएलसी डॉ. विजय प्रताप ने कहा कि बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर ने समता मूलक समाज की स्थापना की थी। उन्होंने उच्च शिक्षा प्राप्त कर भारतीय संविधान के रचयिता बन गए।
विज्ञापन
आंबेडकर जयंती - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीम राव आंबेडकर की जयंती शहर में सोमवार को श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न संगठनों ने कार्यक्रम आयोजित कर बाबा साहब को याद कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।

विज्ञापन

बहुजन समाज पार्टी की ओर से डॉ. आंबेडकर की 134वीं जयंती शहर के एक लॉन में मनाई गई।

आंबेडकर जयंती - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस अवसर पर पूर्व एमएलसी डॉ. विजय प्रताप ने कहा कि बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर ने समता मूलक समाज की स्थापना की थी। उन्होंने उच्च शिक्षा प्राप्त कर भारतीय संविधान के रचयिता बन गए। संघर्षों के बल उन्होंने वह मुकाम हासिल किया जो कम ही लोगों को मिलता है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार, अमित चंद्र गौतम, प्रेम कुमार, राधेश्याम अमरेश चंद, सीताराम, असलम अली आदि मौजूद रहे।

आंबेडकर जयंती - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय व महानगर अध्यक्ष देवेश श्रीवास्तव की अगुवाई में आंबेडकर चौराहा स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, अनुराग मझवार, पुष्प दंत जैन, चिरंजीवी चौरसिया, राहुल श्रीवास्तव, डॉ. बच्चा पांडेय आदि मौजूद रहे।

आंबेडकर जयंती - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
समाजवादी पार्टी कार्यालय में सोमवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती मनाई गई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन, संघर्ष और उनके विचार शिक्षित होने, संगठित रहने और अधिकारों के लिए संघर्ष करने की प्रेरणा देते हैं। इस दौरान शब्बीर कुरैशी, रामनाथ यादव आदि मौजूद रहे।

आंबेडकर जयंती - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ओबीसी पार्टी कार्यालय में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर अध्यक्ष काली शंकर यदुवंशी ने कहा कि डॉक्टर आंबेडकर सिर्फ संविधान निर्माता नहीं, बल्कि करोड़ों वंचितों, पिछड़ों और शोषितों के अधिकारों की आवाज थे।

आंबेडकर जयंती - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डाॅ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर राजकीय बौद्ध संग्रहालय में हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान विषय पर परिचर्चा एवं उनकी जीवन-यात्रा पर छायाचित्र/ अभिलेख प्रदर्शनी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के विधि संकाय के पूर्व अध्यक्ष प्रो. रामनरेश चौधरी, प्रो. अनिल यादव, परदेशी बौद्ध, यशवंत भारती मौजूद रहे।

आंबेडकर जयंती - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के संवाद भवन में एससी-एसटी इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन के तरफ से डॉ. भीमराव आंबेडकर की 134वीं जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने डाॅ. आंबेडकर के संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए उनके सपनों का भारत बनाने के लिए संवेदनशील बनने की आवश्यकता पर जोर दिया। इस अवसर पर प्रो. विमलेश, प्रो. चंद्रशेखर, प्राे. रजनीकांत पांडेय आदि ने विचार व्यक्त किए।

आंबेडकर जयंती - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सन रोज संस्थान के तरफ से हुमायूंपुर उत्तरी स्थित कार्यालय में सोमवार काे आंबेडकर जयंती मनाई गई। इस अवसर पर संस्थान के सदस्यों ने डॉ. आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण दीप प्रज्वलन और पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर विवेक कुमार अस्थाना, निहारिका, राजेश कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

आंबेडकर जयंती - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मझवार समाज ने सोमवार को दीवानी कचहरी स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके 134वीं जयंती मनाई। महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. अरुण कुमार सिंह ने डॉ. आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित करके कार्यक्रम की शुरुआत की।

आंबेडकर जयंती - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एमएमएमयूटी में निकाली पदयात्रा
मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के छात्र क्रियाकलाप परिषद की तरफ से सोमवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती आर्यभट्ट सभागार में मनाई गई। इसके साथ ही राष्ट्रीय सेवा योजना ने पदयात्रा आर्यभट्ट हाल से आंबेडकर भवन की ओर निकाली गई। इस अवसर पर डॉ. राजन मिश्रा, डॉ. मिलिंद राज आनंद, प्रो. विट्ठल गोले, कुलसचिव चंद्र प्रकाश प्रियदर्शी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

आंबेडकर जयंती - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डाॅ. आंबेडकर के सपनों का भारत बनाने पर दिया जोर
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के संवाद भवन में एससी-एसटी इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन के तरफ से डॉ. भीमराव आंबेडकर की 134वीं जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने डाॅ. आंबेडकर के संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए उनके सपनों का भारत बनाने के लिए संवेदनशील बनने की आवश्यकता पर जोर दिया। हिंदी विभाग के प्रो. विमलेश ने कहा कि भीमराव आंबेडकर के आदर्शों को जीवन में उतारने की बजाय सिर्फ उत्सव तक सीमित करना चिंता का विषय है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें