फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: भाकियू कार्यकर्ताओं ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

Tue, 10 Feb 2026 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
रामकोला भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने विकास खंड अधिकारी के नाम से ज्ञापन सौपते ब्लॉक प्रभारी
विज्ञापन
रामकोला। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के कार्यकर्ताओं ने रामकोला बीडीओ को ज्ञापन सौंपा। इसमें कार्यकर्ताओं ने पेयजल, सड़क, बिजली समेत अन्य समस्याओं के समाधान को लेकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रभारी नागेंद्र कुशवाहा की अगुवाई में ब्लॉक कार्यालय आए कार्यकर्ताओं ने कहा कि कुसम्हा टोला दुबौली, परहुआछापर, भगवानपुर और पड़वलिया गांव के प्राथमिक विद्यालय में लगे इंडिया मार्का हैंडपंपों के रिबोर और मरम्मत के लिए कई बार मांग की गई, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसको सही कराने के लिए डीएम और सीएम पोर्टल पर भी शिकायत की गई। कार्यकर्ताओं ने बताया कि रामपुर खास स्थित शिव मंदिर के पास खराब पड़े इंडिया मार्का हैंडपंप को ठीक कराने मांग के साथ ग्रामसभा बड़हरा बाबू के चौहान टोला में लगे स्ट्रीट लाइट सही कराने, बड़हरा बाबू के चौहान टोला में मुख्य सड़क से अनिल कुशवाहा के घर तक चकरोट मार्ग पर मिट्टी कार्य और खड़ंजा निर्माण की मांग को लेकर भी कई बार मांग पत्र सौंपा गया। लेकिन प्रशासन की तरफ से इन समस्याओं के समाधान को लेकर साकारात्मक पहल नही की जा रही है। कार्यकर्ताओं ने आवास, पेंशन, शौचालय और सड़क समेत शिकायतों की जांच कर कार्रवाई की मांग की।
इस दौरान शम्भू यादव, गुलाब कुशवाहा, रुदल प्रसाद, सुभाष कुशवाहा, अर्जुन कुशवाहा, कोमल मौर्य, राधेश्याम कुशवाहा, अविदा खातुन, कौशिल्या, नुरजहा खातून, सुमिला देवी, रामाश्रय कुशवाहा, विमला देवी, काशी शर्मा, मोतीचंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें