फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: लोकरंग महोत्सव में जुटेंगे कला जगत के दिग्गज

Tue, 10 Feb 2026 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फाजिलनगर। क्षेत्र के जोगिया जनूबी पट्टी में लोकरंग महोत्सव 11 और 12 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। यह महोत्सव 19 वर्षों से हो रहा है। आयोजन समिति के अध्यक्ष सुभाषचंद्र कुशवाहा ने बताया कि इसमें त्रिपुरा, बुंदेलखंड, छत्तीसगढ़, चंपारण व बनारस के लोक कलाकारों की धूम रहेगी। इन जगहों के कलाकार लोककला, लोकसंगीत, लोकनृत्य की प्रस्तुति देंगे। इसमें 11 अप्रैल की रात में कहानीबाज थियेटर सोसाइटी रायगढ़ की ओर से नाटक उल्लू पंचायत का मंचन किया जाएगा। 12 अप्रैल को लोक संस्कृति के नायक बनाम वंचितों की संघर्ष गाथा पर गोष्ठी होगी। रात में प्रेरणा कला समूह बनारस नाटक अमानत का मंचन करेगा। इसके अलावा भित्ति चित्र, मंच सज्जा और कविता पोस्टर संभावना कला मंच गाजीपुर की ओर से तैयार किया जाएगा। महोत्सव की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कहा कि यह महोत्सव इस वर्ष तैयब हुसैन की स्मृति में आयोजित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें