फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: भारतीय किसान यूनियन ने की बैठक

Mon, 17 Feb 2025 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
धनघटा तहसील बाग में बैठक करने पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के लोग
विज्ञापन
धनघटा। भारतीय किसान यूनियन तहसील इकाई धनघटा की बैठक रविवार को धनघटा में उप निबंधक कार्यालय के पास हुई। बैठक में मौजूद लोगों ने क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष की रणनीति बनाई।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामदरश यादव ने कहा कि राशन कार्ड की समस्या से परेशान होकर गांव के लोग जहां रोज तहसील का चक्कर लगा रहे हैं। उनकी कोई सुनवाई नहीं होने वाली है। वही वृद्धा एवं विधवा पेंशन के लिए लोग भटक रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसी तरह गांव में लगाए गए ओवरहेड टैंक बंद पड़े हुए हैं तो सामुदायिक शौचालय शो पीस बने हुए हैं। बिजली के बिल में अलग ही गड़बड़ी की जा रही है।
इन सब समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करने की जरूरत है। भारतीय किसान यूनियन के लोग संघर्ष अभी पीछे नहीं हटे हैं। इसके साथ ही यूनियन की मिर्जापुर में होने वाली राष्ट्रीय महापंचायत में भाग लेने पर विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में रामजी, सुग्रीव चौधरी, प्रदीप यादव, आकाश गुप्ता, गुलाम जुनैद, बाबूलाल, सूर्य प्रकाश, सुभाष चंद्र आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें