फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 21 हजार दीपों से जगमग होगा भंगेश्वर पोखरा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। नगर पंचायत बाघनगर उर्फ बखिरा के बाबा भंगेश्वर नाथ मंदिर स्थित पोखरे पर 21 हजार दीप जलाए जाएंगे। दीपों की जगमगाहट और महाआरती से पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर होगा।
दीपोत्सव कार्यक्रम के संयोजक आकाश गौरव सिंह ने बताया कि इस वर्ष दीपोत्सव को विशेष रूप से भव्य बनाने की तैयारी है। बाबा भंगेश्वर नाथ पोखरे को 21 हजार दीपों से सजाकर रोशन किया जाएगा। कार्यक्रम में महाआरती के साथ ही श्रीरामजानकी रथयात्रा भी आकर्षण रहेगी। उन्होंने बताया कि आयोजन को लेकर तैयारियां लगातार की जा रही है ताकि श्रद्धालुओं को सुंदर और यादगार धार्मिक आयोजन का अनुभव हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद आमिर अंसारी एवं अधिशासी अधिकारी सीमा राय के नेतृत्व में नगर पंचायत स्तर पर भी कार्यक्रम की तैयारियों को गति दी जा रही है।
पोखरा परिसर की सफाई, रंग-रोगन और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का कार्य शुरू हो चुका है। आयोजन स्थल को सुव्यवस्थित और आकर्षक बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
प
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें