फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: समस्याओं को लेकर भाकियू ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर/ मगहर। भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के राष्ट्रीय महासचिव रणजीत सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। साथ ही चेतावनी दी कि समस्याओं का निदान न होने पर बृहद आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


भाकियू भानु गुट के राष्ट्रीय महासचिव रणजीत सिंह ने कहा कि जिले में जो विद्युत निगम द्वारा प्रीपेड मीटर लगाए गए हैं उनसे बिल ज्यादा देना पड़ता है। बिजली कट जाने पर बकाया के साथ ही एक्स्ट्रा पैसा जमा करने पर बिजली आपूर्ति की जाती है। ऐसे में प्रीपेड मीटर तत्काल हटवाया जाए। प्राइवेट समूहों द्वारा महिलाओं को दो प्रतिशत ब्याज बताकर उनसे 18 से 22 प्रतिशत तक जबरन ब्याज वसूल जा रहा है।
मगहर पुलिस चौके के पास प्रवेश द्वार पर बने सेल्फी प्वाइंट के पास अवैध रूप से ट्रक खड़े रहते हैं। इससे तमाम प्रकार की दिक्कतें आ रही हैं। इस प्रकार की अन्य समस्याएं भी बनी हुई हैं। ऐसे में इसका निदान कराया जाए।
विज्ञापन

इस दौरान जयपाल मौर्य, सूरज श्रीवास्तव, हरिओम चौहान, रविंद्र सिंह, विजय बहादुर चौहान,चंदन चौहान, राजबली चौरसिया, जुगानू, ईश्वरचंद चौहान, कालीचरण चौहान, रामप्रीत चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें