लोहरैया। भारतीय किसान यूनियन ने बृहस्पतिवार को हैंसर ब्लॉक के नावनखुर्द गांव में चौपाल लगाई। उन्होंने अधिकारियों के समक्ष क्षेत्र की समस्याएं उठाईं और ज्ञापन सौंपा।
नायब तहसीलदार राजेश मिश्रा और बीडीओ हैंसर उमेश प्रसाद ओझा चौपाल में पहुंचे। भाकियू ने चेतावनी दी कि समय पर समाधान न होने पर तहसील का घेराव होगा। नावनखुर्द और नावनकला गांव के बीच नाली विवाद मुख्य समस्या थी। ग्रामीणों ने जलनिकासी और आवागमन प्रभावित होने की बात कही। भाकियू ने इस समस्या के समाधान के लिए दो दिन का समय दिया है। अन्य मांगों में धनघटा स्थित शंकरदेई बालिका इंटर कॉलेज के निकट ढड़वा ताल पर पुल निर्माण शामिल था। संवाद
े