फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैया दूज पर बहनों ने भाइयों की दीर्घायु की कामना की

विज्ञापन
पुराने सब्जी मंडी में गोवर्द्धन की पूजा करती महिलाएं।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
भैया दूज पर बहनों ने भाइयों की दीर्घायु की कामना की
विज्ञापन

यम द्वितीया पर बहनों के घर जाकर भाइयों ने फरा दोक्ता खाया
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। यम द्वितीया की तिथि में शनिवार को बहनों के घर जाकर भाइयों ने नए चावल का बना फरा दोक्ता खाया। बहनों ने भाइयों को तिलक लगाया, आरती उतारी और उन्हें दीर्घायु का आशीष दिया। भाइयों ने वस्त्रादि उपहार दिए।
बताते हैं कि सूर्य की पत्नी छाया से यमराज और यमुना की उत्पत्ति हुई थी। जब भी बहन भाई यम को अपने यहां आमंत्रित करती वे व्यस्तता के कारण आ नहीं पाते। एक बार यम पहुंचे तो बहन ने उनकी आरती उतारी। भोजन कराया और बदले में यम से यह वर मांग लिया कि जो इस दिन अपनी बहन के घर जाकर भोजन करे। उसको तुम्हारा भय न हो, यम ने एवमस्तु कहा। तबसे कार्तिक शुुक्ल द्वितीया को बहनों के घर जाकर भाई भोजन करते हैं, बदले में उपहार देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बखिरा प्रतिनिधि के अनुसार शनिवार को नगर पंचायत बखिरा की महिलाओं व लड़कियों ने भाइयों की लंबी उम्र के लिए भाई दूज पर्व पर विधि-विधान से गोवर्धन का पूजन-अर्चन किया व चना का प्रसाद ग्रहण किया। कस्बे के मंगल बाजार, नई बाजार, शनिचरा बाजार, झीनापुर में गाय के गोबर से गोवर्धन व यम का प्रतीकात्मक आकृति बनाई गई थी। कस्बे की महिलाओं ने बनाए गए इस प्रतीक की पूजा की व भाइयों की लंबी उम्र की यम से कामना की। बहनों द्वारा रोली, चंदन, अक्षत द्वारा भाइयों का तिलक करके उनकी दीर्घायु होने की कामना करती हैं। इस अवसर पर भाई अपनी बहनों को वस्त्र, आभूषण एवं दक्षिणा देते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें