फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: नए नामांकन में धीमी प्रगति पर बीईओ सख्त

Thu, 10 Apr 2025 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। शिक्षा सत्र 2025-26 में करीब एक सप्ताह बीतने के बाद भी परिषदीय विद्यालयों में नवीन नामांकन में धीमी प्रगति मिलने पर बीईओ ज्ञानचंद्र मिश्र ने संबंधित प्रधानाध्यापकों को कड़ी चेतावनी देते हुए नामांकन बढ़ाने के लिए जोर लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बुधवार को निरीक्षण के क्रम में उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालय बढ़या ठाठर में पासआउट 37 बच्चों के सापेक्ष सात, बेलौली में 16 के सापेक्ष महज दो, सांड़ें खुर्द में 15 के सापेक्ष तीन, नगपुर में 16 के सापेक्ष केवल एक, कुसौना कला में 41 के सापेक्ष चार और कंपोजिट मधईपुर में 33 के सापेक्ष महज तीन नवीन नामांकन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें