फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 1532 आवेदन फार्म भरवाने पर बीईओ सम्मानित

Mon, 13 Jan 2025 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
नवोदय विद्यालय में अधिक आवेदन फार्म भरने पर डीआईओएस ने बीईओ मेंहदावल ज्ञानचंद्र मिश्र सम्मानित
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सोमवार को जिला मुख्यालय पर ब्लॉक के 1532 अभ्यर्थियों के प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन फॉर्म भरवाने पर बीईओ मेंहदावल ज्ञानचंद्र मिश्र को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जवाहर नवोदय विद्यालय हरिहरपुर के प्रधानाचार्य आनंद मिश्र ने कहा कि जवाहर नवोदय चयन ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभा पहचान करना है।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक हरिश्चंद्रनाथ और बीएसए अमित कुमार सिंह ने कहा कि ब्लॉक के बीईओ प्रेरणा से उनके कार्यरत ब्लॉक मेंहदावल में बच्चों द्वारा आवेदन फार्म भरने की संख्या जिले और मंडल में नंबर एक और प्रदेश में नंबर तीन पर पहुंच गया है। प्रधानाचार्य आनंद मिश्र ने कहा कि परीक्षा (जेएनवीएसटी) के परिणामों के आधार पर एक मेरिट सूची तैयार होगी। जिले के शीर्ष 80 मेधावी छात्रों को नवोदय विद्यालय प्रवेश दिया जाएगा।
कक्षा 6 से 12वीं तक की पढ़ाई मुफ्त होती है। इसमें पढ़ाई, भोजन, हॉस्टल की सुविधा और अन्य शैक्षणिक संसाधन शामिल हैं। विद्यालय में अच्छी शिक्षा दी जाती है। यहां से पढ़ाई करने वाले छात्र हर क्षेत्र में ही अपना परचम लहराते हैं। यहां पढ़ने वाले छात्रों की सुरक्षा के लिए जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है। बच्चों के स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान दिया जाता है। अच्छी लैब और लाइब्रेरी होती है। पढ़ने वाले सभी विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनना सिखाया जाता है। इस अवसर पर शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें