जेसीबी से तालाब की हो रही खुदाई।
- फोटो : अंबरीश मिश्रा
खलीलाबाद ब्लॉक क्षेत्र के पानाराम गांव में शनिवार को जेसीबी से तालाब की खुदाई चल रही थी। मजदूर ने मांगने से भी काम नहीं मिलने की शिकायत की। रोजगार की खोज के लिए मजदूर गांव छोड़ने का मूड बना लिए हैं।
टुंगपार ग्राम पंचायत के पानाराम में गोडहा बागीचे के पास जेसीबी से तालाब का खुदाई किए जाने की शिकायत गांव के लोगों ने किया। किरन, सुनीता, श्याम दुलारी, भानमती, रमेश दुलारे आदि ने बताया कि मनरेगा में कार्य मांगने पर भी नहीं दिया जा रहा है। यह कार्य किस मद से कराया जा रहा है सवाल का जवाब ग्रामीण नहीं दे पाए। इस समय ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत, भूमि संरक्षण विभाग से भी तालाबों की खुदाई का कार्य धड़ल्ले से हो रहा है। नाथनगर और खलीलाबाद ब्लॉक क्षेत्र की अधिकांश कार्य योजनाओ पर जेसीबी, लोडर और ट्रैक्टरों से कार्य कराया जा रहा है। इससे मजदूरों को मनरेगा योजना में कार्य मिलना मुश्किल हो रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि ऐसे हालात में शहरों में कार्य तलाशने के लिए मनरेगा मजदूर पलायन करने को मजबूर है। इस संबंध में डीसी मनरेगा विनय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है। जेसीबी मशीन से तालाब की खुदाई कराने के मामले की जांच कराई जाएंगी। इसमें जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वैसे तालाब की खुदाई भूमि संरक्षण विभाग से कराया जा रहा है।