फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों को मिल रहा योजनाओं का लाभ-सांसद

Sun, 26 Jun 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
गरीब महिलाओं को दिया गया गैस कनेक्शन। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
विज्ञापन
 खलीलाबाद के नेहरू कृषक इंटर कालेज के सभागार में रविवार को केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी उज्ज्वला योजना के तहत गरीब महिलाओं में निशुल्क गैस कनेक्शन दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के जिलाध्यक्ष राम ललित चौधरी ने किया। 
विज्ञापन

गरीबों को निशुल्क गैस कनेक्शन वितरत के दौरान क्षेत्रीय सांसद शरद त्रिपाठी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार देश की जनता के लिए समर्पित है। भारत सरकार 153 योजनाओं के माध्यम से गरीब आम जनता को लाभ पहुंचा रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा जाति व धर्म की राजनीति नही करती है बल्कि सबका साथ सबका विकास के अपने मूल मंत्र पर काम रह रही है। इसके बाद  विकास कार्य और तीव्र गति से होगा। समारोह में खलीलाबाद विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने कहा कि उज्ज्वला योजना के जरिए केंद्र सरकार हर गरीब के घर रर्सोइं गैस पहुुंचाने का कार्य कर रही है। कहा कि प्रदेश के अंदर सपा सरकार जनता को लूटने का कार्य कर रही हैं इसका जवाब 2017 में प्रदेश व जिले की जनता देने का कार्य करेगी। भाजपा का उद्देश्य सबका साथ सबका विकास है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को पांच प्रमुख चीजों की आवश्यकता होती है कपड़ा, भोजन, शिक्षा, स्वास्थ्य और मकान शामिल है इन सभी मूलभूत सुविधाओं को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी योजनाओं के माध्यम से आम जनता को लाभ पहुंचा रहे है। इस अवसर पर गैस एजेंसी के प्रोपराइटर प्रवीण चंद्र पांडेय, जगदम्बा लाल श्रीवास्तव, संजीव राय, पीयूष सिंह, विशाल श्रीवास्तव, महेंद्र दुबे, धनंजय पांडेय, श्याम सुंदर वर्मा, दुर्गा पांडेय, अमित कुमार, अशोक कुमार, प्रदीप कन्नौजिया, प्रभुशंकर पाठक सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें