संतकबीरनगर। हीरालाल राम निवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय खलीलाबाद की बीएड छात्रा आकृति श्रीवास्तव को सोमवार को सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह में तीन स्वर्ण पदक मिले हैं। उन्हें स्वर्ण पदक राज्यपालन आनंदी बेन पटेल ने दिया।
शहर के पश्चिमी बंजरिया निवासी दिनेश चंद श्रीवास्तव की बेटी आकृति श्रीवास्तव शुरू से ही पढ़ाई में अव्वल रही हैं। वह सभी कक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करती रही हैं। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के स्वर्ण पदक के साथ ही उन्हें राजा रतन सेन स्मृति स्वर्ण पदक व प्रोफेसर सुमित्रा देवी स्वर्ण पदक भी मिला है। आकृति श्रीवास्तव ने अपनी सफलता का श्रेय पिता एवं परिवार के लोगों तथा बड़े भाई जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी विशाल श्रीवास्तव को दिया है। आकृति ने बताया कि उसकी पढ़ाई में परिवार के लोग हमेशा सहयोग करते रहे हैं। कभी किस प्रकार की रोकटोक नहीं रही है। उसने बताया कि अभी आगे शोध करना है। आकृति की इस सफलता पर एचआरपीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. ब्रजेश कुमार त्रिपाठी, प्रो. प्रताप विजय कुमार, बीएड विभागाध्यक्ष पूर्णेश नारायण सिंह, डॉ. विजय मिश्र आदि ने बधाई दी है।
-एआरसीपीजी कॉलेज मूडाडीहा बेग की दो छात्राओं को मिला गोल्ड मेडल
सेमरियावां। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु सिद्धार्थनगर के दीक्षांत समारोह एआरसीपीजी काॅलेज मूड़ाडीहाबेग की दो होनहार छात्राओं ने सफलता का परचम लहराया है। दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदी बेन ने छात्राओं को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया।
एआरसीपीजी काॅलेज मूड़ाडीहाबेग की बीसीए की छात्रा आयशा खातून और बीए की छात्रा पुष्पलता यादव ने सर्वोच्च अंक हासिल किया है। सोमवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दोनों छात्राओं को सम्मानित किया। इस उपलब्धि पर प्रबंधक शमशेर अहमद, इंजीनियर मोहम्मद मुकर्रम, प्राचार्य डॉ श्रवण कुमार सिंह, बीसीए विभागाध्यक्ष डॉ. शबीह अहमद, एनआईसी प्रधानाचार्य मुजीबुल्लाह, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मोहम्मद अहमद, जफीर अली करखी, मशहूर आलम चौधरी, अनवार आलम चौधरी, पूर्व प्रमुख महमूद आलम चौधरी, संजय द्विवेदी, फुजैल नदवी, फैजान अहमद, मकसूद नदवी आदि ने बधाई दी।
एआरसीपीजी कालेज मूड़ाडीहाबेग की दो छात्राओं को राज्यपाल ने सम्मानित किया -स्रोत स्वयं