फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते के विवाद में तीन महिलाओं को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में तीन महिलाओं को पीटा
विज्ञापन

धनघटा। महुली क्षेत्र के खरवनिया खुर्द में बुधवार को रास्ते के विवाद को लेकर मनबढ़ों ने तीन महिलाओं को मारपीट कर घायल कर दिया। इस मामले में युवती ने गांव के चार लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

खरवनिया खुर्द निवासी श्वेता त्रिपाठी का आरोप है कि उसके परिवार के लोग बैनामा की भूमि से रास्ता निकालकर आते-जाते हैं। उसी भूमि पर गांव का एक परिवार अवैध तरीके से कब्जा करना चाहता हैं। जिसको लेकर विपक्षी कई बार विवाद कर चुके हैं। आरोप है कि बुधवार को वह कॉलेज जा रही थी। उसी दौरान लोग मोटर पंप लगाकर रास्ते में पानी जमा कर दिए थे। रास्ता कीचड़ में तब्दील हो गया। जब उसने एतराज किया तो लोग उसे मारने-पीटने लगे। शोर सुनकर बीच बचाव करने पहुंची ननद प्रीति त्रिपाठी और चाची सरोज को भी लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। लोगों ने उसे और परिवार को जानमाल की धमकी दी। एसओ केडी सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी है। जांचकर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें