फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सावधान! अगले पांच दिनों में बढ़ेगा तापमान, सताएगी गर्मी

Fri, 06 Jun 2025 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
धूप से बचने के लिए छाता लगाकर जातीं महिलाएं
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मौसम के रूप में एक बार फिर परिवर्तन हुआ है। शुक्रवार को सुबह से ही तेज धूप निकली और पारा 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, वहीं अगले पांच दिन पारा और चढ़ने का अनुमान है। जिससे लोगों को गर्मी और सताएगी। चिकित्सक लोगों को गर्मी से बचाव के लिए सुझाव दे रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले दिनों हुई हल्की बारिश से मौसम में नरमी आई थी और पारा 32 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था, लेकिन अब धीरे-धीरे पारा चढ़ने लगा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस बीच मौसम विभाग ने पांच दिनों तक तापमान बढ़ने की संभावना जताई है। इसके लिए अलर्ट जारी किया है। सूरज की गर्मी भी काफी तेज रहने का अनुमान है और पारा 42 से 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
इस बीच शुक्रवार को मौसम तल्ख रहा। सुबह दस बजे के बाद लोग घरों में रहने को मजबूर हुए। जो लोग रोजमर्रा की जरूरतों के लिए घर से बाहर निकले वह लोग कुछ दूर चलने के बाद जहां छांव नजर आया वहीं ठहरकर खुद को तेज धूप से बचने का प्रयास करते नजर आए। खलीलाबाद में मुखलिसपुर तिराहा और मेंहदावल बाईपास ओवरब्रिज के नीचे लोग छांव में समय बिताते नजर आए।
विज्ञापन

दूसरी तरफ इस समय सहालग का समय है, तेज धूप से कारोबार पर भी असर पड़ रहा है। सुबह और शाम को ग्राहक आ रहे हैं, लेकिन दिन में सन्नाटा पसर जा रहा है। खलीलाबाद निवासी प्रदीप कुमार, यशोदानंद आदि ने कहा कि तेज धूप और गर्मी के कारण काफी दिक्कत हो रही है।

तेज धूप से बचने की सलाह
मौसम की तल्खी को देखते हुए चिकित्सक लोगों को सतर्कता बरतने की सलाह दे रहे हैं। सीएचसी खलीलाबाद के चिकित्सक डॉ. गौरव यादव ने कहा कि जरूरी काम सुबह और शाम को निपटाएं। पूरा बांह का कपड़ा पहने और थोड़ी-थोड़ी देर पर पानी का उपयोग करते रहे। किसी प्रकार की दिक्कत होने पर चिकित्सक को दिखाएं।
कोट
मौसम में अभी पांच दिन तल्खी बनी रहेगी। तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। ऐसे में लोगों को सतर्कता बरतना जरूरी है। धान की बेहन में सिंचाई शाम होने के बाद करें।
विज्ञापन

-अमरनाथ मिश्र, मौसम वैज्ञानिक कुमारगंज अयोध्या
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें