महुली। खंड विकास अधिकारी कुलदीप कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को नाथनगर ब्लॉक सभागार में सचिवों की बैठक हुई। इसमें गांव में बने अमृत सरोवर और खेल मैदान में सफाई कराने के लिए निर्देशित किया गया। साथ ही हर घर तिरंगा अभियान के साथ ही मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत जीरो पॉवर्टी के लाभार्थियों को चयनित करने तथा तीन दिन के भीतर सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
खंड विकास अधिकारी कुलदीप कुमार ने बताया कि शासन के निर्देशों का पालन करना हर कर्मचारी का दायित्व है। ब्लॉक क्षेत्र के समस्त विद्यालय पंचायत भवन अमृतसर सरोवरों की सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए साथ ही गांव स्तर पर जीरो पॉवर्टी के लाभार्थियों की तत्काल सूची उपलब्ध कराई जाए। जिससे उन्हें आवास का लाभ जल्द से जल्द दिया जा सके। इसके अलावा उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को सम्मान देने के अलावा फैमिली आईडी, आयुष्यमान कार्ड से वंचित ग्रामीणों को लाभान्वित किया जाए, ताकि कोई भी व्यक्ति इससे वंचित न रहे। उन्होंने उपस्थित सचिवों को शासन के दिशा निर्देशानुसार अपने क्लस्टर वाली ग्राम पंचायतों में हर घर तिरंगा अभियान में लग जाने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि इस कार्य में लापरवाह और गैर जिम्मेदार कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
इस बैठक में एडीओ पंचायत सतीश चंद्र कुशवाहा, एडीओ आईएसबी अभय सिंह, ग्राम पंचायत सचिव धर्मेंद्र यादव ,देवेश कुमार, मंजूषा देवी, टेक्नीशियन संजय पांडेय ,विश्राम यादव, आलोक कुमार, मेघनाथ चौधरी ,बबलू निषाद ,केशव प्रसाद, जितेंद्र आदि लोग उपस्थित रहे।