फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉवरों से बैट्री चुराने वाले गैंग का पर्दाफाश

विज्ञापन
धर्मसिंहवा में पकड़े गए बैट्री चोर का एसपी ने कार्यालय में प्रेस वार्ता कर जानकारी दी। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
टॉवरों से बैट्री चुराने वाले गैंग का पर्दाफाश
विज्ञापन

- महराजगंज के गैंग लीडर समेत आठ सदस्य गिरफ्तार, छह लाख कीमत की चोरी की बैट्री, पिकअप, तमंचा कारतूस आदि बरामद
- पूर्व डीजी ने चोरी की घटना के पर्दाफाश में एसपी को दिया था सुझाव
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। धर्मसिंहवा पुलिस ने बैट्री चोर गिरोह का शुक्रवार को भंडाफोड़ किया। पुलिस ने गैंग लीडर समेत आठ सदस्यों को पकड़ा। पकड़े गए चोरों के कब्जे से दो टॉवरों से चुराई गई 60 अदद बैट्री, पिकअप, टूल्लू पंप, टॉवर बैट्री रैक, आठ मोबाइल और तमंचा कारतूस बरामद किया।
एसपी ब्रजेश सिंह ने बताया कि धर्मसिंहवा क्षेत्र में एक टॉवर से बैट्री चोरी हुई थी। जिसके संबंध में धर्मसिंहवा पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। पूर्व डीजीपी एके जैन जो टॉवर कंपनी में सलाह पद पर कार्यरत है। पूर्व डीजी ने इस मामले में महत्वपूर्ण सुझाव दिए। मामले के पर्दाफास के लिए एसओ धर्मसिंहवा और सर्विलांस की टीम को लगाया गया। दोनों टीमों ने मिलकर काम किया। एसओ धर्मसिंहवा धर्मेद्र तिवारी ने सूचना के आधार पर सेवहा बाबू चौराहे के पास से टॉवरों से बैट्री चुराने वाले आठ चोरों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पकड़े गए चोरों की पहचान नुरूद्दीन निवासी बहुआर खुर्द थाना निचलौल जिला महराजगंज, सतीश यादव, संतोष कुमार साहनी, सुरेंद्र साहनी निवासीगण बेलहर कला थाना बेलहर कला, सराफत हुसैन निवासी लोहरौली थाना दुधारा, सुलेमान उर्फ सोनू निवासी महदेवा थाना मेंहदावल, जय सिंह निवासी खर्रा थाना धनघटा और संदीप उपाध्याय निवासी नंदौर थाना बखिरा के रूप में हुई। पकड़े गए चोरों के कब्जे से पिकअप और उस पर लादे गए चोरी की 60 अदद बैट्री, 315 बोर का दो अदद तमंचा, कारतूस, एक अदद तमंचा 12 बोर व कारतूस, आठ सेट मोबाइल, चोरी का टूल्लू पंप आदि बरामद हुआ। पूछताछ में पकड़े गए चोरों ने बताया कि उसके गैंग का सरगना महराजगंज का नुरुद्दीन है। उनका एक संगठित गिरोह है। जिले के अलावा आस-पास के सीमावर्ती जनपदों में टॉवरों से बैट्री चोरी करते है। उनके गैंग के नुरुद्दीन समेत तीन लोग पूर्व में टॉवर पर काम करते थे। जिसकी वजह से उन्हें पूरी जानकारी है। चोरी की बैट्री को बेचकर हिस्से में आने वाली रकम को सभी आपस में बांट लेते है। धर्मसिंहवा के केचुआखोर से टूल्लू पंप चोरी किए थे। बरईपार स्थिति टॉवर से और परसा शुक्ल स्थित टॉवर से बैट्री चोरी किए थे। गैंग का सदस्य सदरे आलम उर्फ सेठ निवासी खेम पिपरा थाना कोतवाली जिला महाराजगंज फरार हो गया है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल भेजा गया। एसपी ने पुलिस टीम को 15 हजार और आईजी बस्ती ने 20 हजार रुपये ईनाम देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
वारदात से पहले गैंग का सरगना करता था रेंकी
एसपी ब्रजेश सिंह के मुताबिक घटना को अंजाम देने से पूर्व गैंग का सरगना नुरुद्दीन अपने गैंग के सदस्य सतीश यादव से टॉवरों की फोटो व वीडियो बनवाकर कर रेकी करवाता था। इसके साथ ही गैंग का सरगना टीम के सदस्य सदरे आलम उर्फ सेठ को धन उपलब्ध कराता था, जबकि गैंग के सदस्य सराफत हुसैन सुलेमान उर्फ सोनू, संतोष कुमार साहनी, सुरेंद्र साहनी, जय सिंह और संदीप उपाध्याय टॉवर से बैट्री चुराने का काम करते थे। चोरी की बैट्रियों को सराफत हुसैन पिकअप पर लाद कर ठिकाने पर पहुंचाते थे। उचित समय देखकर इन कीमती बैट्रियों को बेचकर अवैध धन अर्जित करते थे। सीमावती जिलों से टॉवरों से संबंधित हुई चोरियों के संबंध में सूचनाएं जुटाई जा रही है। पकड़े गए चोरों के कब्जे से छह लाख कीमत की बैट्री बरामद की गई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें