नियुक्ति पत्र मिले तो खुश नजर आए नवनियुक्त शिक्षक
- एनआईसी में सदर विधायक और डीएम ने वितरित किया नियुक्ति पत्र
- 15 अभ्यर्थियों को राजकीय विद्यालयों में सहायक अध्यापक के पद पर मिली तैनाती
फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कलेक्ट्रेट के एनआईसी में शुक्रवार को राजकीय विद्यालयों में लोक सेवा आयोग से सहायक अध्यापक के पद चयनित अभ्यर्थियों को सदर विधायक दिग्विजयनारायण उर्फ जय चौबे और डीएम दिव्या मित्तल ने नियुक्ति पत्र वितरित किया। नियुत्रि पत्र मिलने पर अभ्यर्थी काफी खुश दिखे।
इससे पूर्व एनआईसी के वीडियों कांफ्रेंसिंग हाल में लाइव प्रसारण में लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया। उसके बाद सदर विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए कहा कि सरकार की मंशा है कि हर किसी को रोजगार मिले। जिन लोगों ने मेहनत किया है उन्हें उनका फल मिल रहा है। सरकार हर व्यक्ति को रोजगार दे रही है। जिले के राजकीय विद्यालयों में शिक्षकों की कमी अब दूर होगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा जीवन का आधार है। बेहतर शिक्षकों की नियुक्ति से छात्र-छात्राओं की शिक्षा में सुधार होगा तथा वर्तमान शिक्षा पद्धति में अमूलचूल परिवर्तन आएगा। उन्होंने नियुक्ति पत्र पाए सभी अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दी। डीएम दिव्या मित्तल ने कहाकि माध्यमिक शिक्षा की गुणवत्ता बनाने में सभी शिक्षकों का सहयोग जरूरी है। लोक सेवा आयोग से परीक्षा पास कर जो भी शिक्षक बने है वह अपनी मेहनत के बल पर ही बने है। उन्हें आगे चलकर बच्चों को बेहतर शिक्षा देनी होगी। एडीएम संजय पांडेय ने नियुक्ति पाए सभी शिक्षकों को शुभकामनाएं दी। डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह ने कहा कि जिले में 15 सहायक अध्यापकों की तैनाती हुई है। उन्हें राजकीय विद्यालयों में तैनाती भी मिल गई है। उन्होंने सभी शिक्षकों से बेहतर शिक्षा देने पर जोर दिया। इस अवसर पर सीडीओ अतुल मिश्र, राजकीय माध्यमिक विद्यालय बघौली की प्रधानाचार्य निशा यादव, मनोज समेत अन्य मौजूद रहे।
00000000
लोक सेवा आयोग से जिले के राजकीय विद्यालयों में 15 सहायक अध्यापक एलटी ग्रेड की तैनाती हुई है। जिसमे राजकुमार, अनूप कुमार पांडेय, अमित कुमार, प्रदीप मिश्र, स्वतंत्र कुमार त्रिपाठी, मोहम्मद साबिर, राजकुमार, ममता पांडेय, रूबी सिंह, किरन, कहकशां बानों, नाजिया अरशी, निमिषा चौधरी, रागिनी मौर्य, सोनी जायसवाल शामिल है।