संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर महिला से दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज की है। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि प्रार्थना पत्र में खलीलाबाद शहर के एक मोहल्ला में किराये के मकान में रहने वाली पीड़िता ने बताया कि के पति बाहर रहकर मेहनत मजदूरी करते हैं। कुछ माह पहले वह अपनी बहन के घर दुधारा थाना क्षेत्र में गई हुई थी। बहन के घर के बगल का लड़का शिवा रास्ते में छेड़ता था। बार-बार समझाने पर भी वह बाज नहीं आया। बहन के घर ब्रह्मभोज में शामिल होने गई और वहीं रुक गई। आरोपित शिवा अपने मोबाइल से उसका अश्लील फोटो बनाकर रात में चुपके से उसका मोबाइल नंबर ले लिया।
जब वह खलीलाबाद आई तो फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करने लगा। लोकलाज के डर से वह किसी से कुछ नहीं बताई। आरोपी ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसे मारता पीटता था। छह अगस्त को रात में वह कमरे पर आया और उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। बेटी के बचाव में आने पर मारपीट कर जानमाल की धमकी दी। शोरगुल सुनकर लोगों को आता देखकर आरोपी धमकी देते हुए भाग गया। कोतवाल ने बताया कि शिवा निवासी मूड़ाडीहा खुर्द थाना दुधारा के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्जकर विवेचना की जा रही है।