फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ओटीएस कैंप में 88 का पंजीकरण, जमा हुए तीन लाख

Fri, 26 Dec 2025 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। बिजली बिल राहत योजना के तहत बृहस्पतिवार को कस्बे में डाकघर के सामने कैंप लगाया गया। कैंप में उपभोक्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान 88 उपभोक्ताओं ने योजना के लाभ लिए पंजीकरण कराया। साथ ही तीन लाख रुपये का राजस्व जमा हुआ।
विज्ञापन

एक्सईएन अभिषेक यादव, एसडीओ हरीश मिश्रा व जेई मनोज श्रीवास्तव के नेतृत्व में विद्युत निगम की टीम ने कैम्प लगाया। एक्सईएन ने उपभोक्ताओं को जागरूक करते हुए कहा कि बिजली बिल राहत योजना बिजली बिल समस्या के समाधान का सुनहरा अवसर है। उपभोक्ता पंजीकरण कराकर छूट का लाभ लेते हुए बिल जमा कर सकते हैं। योजना में बिजली चोरी प्रकरणों में राहत दी जा रही है। एसडीओ ने कहा कि पहला चरण 31 दिसंबर को समाप्त हो रहा है, अधिक छूट पाने के लिए उपभोक्ता जल्द से जल्द पंजीकरण करा लें। जेई ने बताया कि योजना में उन नेवर पेड उपभोक्ताओं को भी शामिल कर लिया गया है जिन्होंने एक अप्रैल 2025 से 30 नवंबर 2025 की अवधि में पहली बार भुगतान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें