फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

याद किए गए महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री

विज्ञापन
गांधी जंयती के अवसर पर कलेक्ट्रेट पर झंडा रोहण करती डीएम।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
याद किए गए महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री
विज्ञापन

सरकारी भवनों के परिसर में हुआ पौधरोपण, डीएम ने कर्मचारियों को एकता व अखंडता की दिलाई शपथ
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती शनिवार को हर्षोल्लास के साथ पूरे जनपद में मनाई गई। नौ बजे कलेक्ट्रेट, विकास भवन, जिला अस्पताल, तहसील, ब्लॉक मुख्यालय सहित समस्त सरकारी और गैर सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय झंडा फहराकर राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संकल्प लिया गया। इस दौरान अधिकारियों ने जगह-जगह पौधरोपण किया।
कलेक्ट्रेट भवन में जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने झंडा फहराया और अहिंसा के पालन और सत्य निष्ठा का लोगों को संकल्प दिलाया। डीएम ने कहा कि एक दूसरे की भावना को समझना, दूसरों की पीड़ा को दूर करने का प्रयत्न करना यही इस देश की मूल भावना है। उन्होंने इस दौरान लोगों से अपने अगल बगल स्वच्छता अभियान चलाने का संकल्प दिलाया। इस दौरान डीएम ने बीएसए कार्यालय पर पौधरोपण किया। इस अवसर पर एडीएम मनोज कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। एसपी कार्यालय पर एसपी डॉॅ. कौस्तुभ, विकास भवन में प्रभारी सीडीओ डीडी शुक्ला, सीएमओ कार्यालय पर सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा, जिला अस्पताल में सीएमएस डॉ. ओपी चतुर्वेदी, नगर पालिका खलीलाबाद पर चेयरमैन श्याम सुंदर वर्मा, तहसील खलीलाबाद एसडीएम राजनारायण त्रिपाठी, डीआईओएस कार्यालय पर डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह, बीएसए कार्यालय पर प्रभारी बीएसए गिरीश कुमार सिंह, खलीलाबाद ब्लॉक पर प्रमुख प्रमिला देवी, एचआरपीजी कॉलेज में प्राचार्य डॉक्टर मंजू मिश्रा, एचआर इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य रामकुमार सिंह, मौलाना आजाद इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य यूनुस अख्तर, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य आशा यादव, सूर्या इंटरनेशनल एकेडमी में प्रबंधक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी व प्रबंध निदेशिका सविता चतुर्वेदी ने झंडा फहराया। इस दौरान लोगों को एकता और अखंडता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव, प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव, शरद त्रिपाठी, डॉ. चिंतामणि उपाध्याय, डॉ. सीपी श्रीवास्तव, बबिता त्रिपाठी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापार मंडल ने मरीजों में फल वितरित किया
संतकबीरनगर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री के जन्म दिवस के अवसर पर पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किया। इस दौरान व्यापार मंडल के पूर्वांचल अध्यक्ष सर्वदानंद पांडेय, महामंत्री रामजी गुप्त, महेश कुमार गुप्त, आत्मा राय, बैजनाथ, मूलचंद मौर्य, सतीश कुमार गुप्त, तीरथ राज, प्रहलाद पंसारी, अयोध्या, कमलेश प्रसाद, अजीत कसौधन, देवव्रत गुप्त, विनोद जायसवाल, अनूप गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें