फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल के अंदर न जाने पाए प्रतिबंधित सामग्री : डीजे

Thu, 26 Jun 2025 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जनपद न्यायाधीश महेंद्र प्रसाद चौधरी, डीएम आलोक कुमार व एसपी संदीप कुमार मीना ने बृहस्पतिवार को संयुक्त रूप से जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान जनपद न्यायाधीश ने निर्देश दिया कि जेल के अंदर किसी प्रकार की प्रतिबंधित सामग्री न जाने पाए।
विज्ञापन

जनपद न्यायाधीश के साथ अधिकारियों ने जेल के निरीक्षण के दौरान हास्पिटल, बैरक, मेस, जेल परिसर आदि का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान जिला जज, डीएम व एसपी ने कैदियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं व सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने उपस्थित सभी कारागार कर्मियों को निर्देशित किया कि जेल के अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री न जाने पाए। समस्त कार्यवाहियों का निर्वहन पूर्ण एवं सही तरीके से करें। जेल परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था और चुस्त दुरूस्त की जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान जनपद न्यायाधीश, डीएम व एसपी ने जेल परिसर में बनाए गए ओपन जिम का फीता काटकर उद्घाटन किया। डीएम ने कहा कि जेल के अंदर ओपन जिम बन जाने से कैदियों को व्यायाम करने से उनका स्वास्थ्य सही रहेगा।
विज्ञापन

इस दौरान सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया, जेल अधीक्षक कुलदीप सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें