फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बैंक प्रतिनिधियों और लाभार्थियों के बीच सामंजस्य बनाने की जिम्मेदारी उठाएं बैंक सखी

Thu, 19 Feb 2026 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
महुली। नाथनगर ब्लॉक सभागार में बुधवार ब्लॉक क्षेत्र के बैंकर्स समिति की त्रैमासिक बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में बीते तिमाही के प्रगति की समीक्षा के साथ ही आगामी त्रैमासिक योजना की सफलता के लिए रणनीति भी तैयार की गई। शासन की योजनाओं के धरातल पर क्रियान्वयन में सुस्ती पर नाराजगी भी व्यक्त की गई।
विज्ञापन

बैंक प्रतिनिधियों, बैंक सखियों और आजीविका मिशन के प्रतिनिधियों की बैठक को संबोधित करते हुए लीड बैंक मेनेजर पवन कुमार सिन्हा ने कहा कि सरकार बेरोजगार युवाओं को आत्मनिर्भर और किसानों को स्वावलंबी बनाने के लिए कृषि ऋण, मुद्रा लोन, स्टार्ट अप इंडिया, स्टैंड अप इंडिया, वेयर हाउस, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना जनधन योजना, स्वयं सहायता समूहों, स्व रोजगार, आदि योजनाओं का संचालन कर रही है। उन्होंने बैंकों को इन योजनाओं के क्रियान्वयन में अड़ंगेबाजी की शिकायतों का उल्लेख करते हुए सुधार की चेतावनी दी। उन्होंने बीते तिमाही में इन योजनाओं के धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। आने वाले त्रैमासिक में इन योजनाओं के क्रियान्वयन में 60 प्रतिशत से अधिक के बढ़ोत्तरी का निर्देश भी दिया। एडीओ आईएसबी अभय प्रताप सिंह ने बैंक सखियों को शासकीय योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए बैंक प्रतिनिधियों और लाभार्थियों के बीच सामंजस्य बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बीएम और बीएमएम को भी निर्देश दिया। उन्होंने सभी प्रतिनिधियों से धरातल पर शासन की रोजगारपरक योजनों को उतारने के लिए मिलकर काम करने की नसीहत दिया। इससे पहले बीते त्रैमासिक सत्र की समीक्षा के साथ ही आने वाले सत्र को सफल बनाने की भी रणनीति तय की गई। इस दौरान सतीश कुमार, बीएमएम ममता यादव, सत्येंद्र कुमार, दीक्षा यादव, भोला चौरसिया, बृजेश गुप्ता, पंकज कुमार, शीला, पूनम, शकुंतला देवी आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें