फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मारपीट कर बैंक मैनेजर और कलेक्शन एजेंट से लूट

Fri, 12 Dec 2025 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के बेलौहा के पास बस्ती के इंडसइंड बैंक के ब्रांच मैनेजर और कलेक्शन एजेंट को बुरी तरह से मारपीटकर घायल कर दिया। वहीं उसकी सोने की चेन व घड़ी भी लूट ली गई। इस मामले में आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

बस्ती जनपद के लालगंज थाना के तिघरा निवासी दीपक सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि वह इंडसइंड बैंक में ब्रांच मैनेजर है। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मीरगंज अमवा निवासी अनवारुल हक ने उनके बैंक से एक ई-रिक्शा फाइनेंस करवाया है। 28 नवंबर को वह अपने कलेक्शन एजेंट संदीप राव व हर्ष सिंह को लेकर वसूली के लिए गए। उसने रात 8 बजे बेलौहा में आने के लिए कहा। जैसे ही हम लोगों ने वहां पर पहुंचकर बातचीत शुरू की, उसने अपने भाई मो. दाउद और दोस्त शिवम शुक्ला के साथ 30-35 लोगाें को बुला लिया और हम तीनों लोगों से मारपीट करने लगा। शिवम शुक्ला ने मेरे ऊपर पिस्टल दी और पिस्टल की बट से मारा। उसके साथ आए अन्य लोग भी हमें मारने-पीटने लगे। कलेक्शन का 34 हजार रुपये, सोने की चेन तथा घड़ी लूट ली और मोबाइल फोन तोड़ दिया। बाद में डायल 112 की टीम ने आकर हमारी जान बचाई। कोतवाली खलीलाबाद के प्रभारी पंकज पांडेय ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करके आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें