संतकबीरनगर। खलीलाबाद नगर सहकारी बैंक लिमिटेड की कलक्ट्रेट शाखा में कार्यरत कर्मचारी रविंद्र यादव मगहर पुलिस चौकी के पास शनिवार रात वाहन की चपेट में आने से घायल हो गए। वह बाइक से मगहर गए थे और वहां से लौट रहे थे। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना कोतवाली खलीलाबाद के बेलवनिया गांव निवासी रविंद्र यादव (30) पुत्र सदानंद खलीलाबाद नगर सहकारी बैंक लिमिटेड में कर्मचारी थे। शनिवार रात बाइक से मगहर गए थे, वहां से लौटते समय पुलिस चौकी मगहर के पास पहुंचे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार की। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हुए।
मगहर पुलिस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
-
बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों ने जताई संवेदना
खलीलाबाद नगर सहकारी बैंक लिमिटेड के प्रधान कार्यालय/ मुख्य शाखा के सचिव राजेश प्रकाश मिश्रा, कलेक्टर ब्रांच के शाखा प्रबंधक शशि भूषण पांडेय, अभय सिंह, अजीत सिंह, नरेंद्र शंकर तिवारी, दुर्गेश कुमार मौर्य, रमेश, अमरेंद्र यादव, श्याम मोहन यादव सहित अन्य बैंक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।