फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: यातायात जागरूकता को लेकर बच्चों को किया गया प्रशिक्षित

Wed, 05 Nov 2025 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बेलहर। बेलहरकला थाना क्षेत्र के बेलवासेंगर में मंगलवार को यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्रों ने यातायात जागरूकता पर अपनी प्रतिभा दिखाया। कार्यक्रम में एसओ बेलहरकला अनिल कुमार ने उपस्थित छात्रों को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी। उन्हें सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान विद्यालय में निबंध, चित्रकला और वाद-विवाद (डिबेट) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में बच्चों ने यातायात नियमों का पालन करने का संदेश देते हुए सुंदर चित्र और प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में शिक्षकों ने कहा कि सड़क दुर्घटना से बचने का सबसे सरल उपाय है यातायात नियम का पालन करना। एसओ ने बच्चों से अपील किया कि वह स्वयं और अपने परिवार को भी इसके प्रति जागरूक करें। कार्यक्रम में विजेता छात्रों को पुरस्कृत किया गया। सभी प्रतिभागियों को प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान राजेश कुमार दूबे, नंदा प्रसाद, रवीन्द्र निषाद, प्रवीण कुमार त्रिपाठी, सतीश सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें