फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दुष्कर्म और पाॅक्सो के आरोपी की जमानत अर्जी निरस्त

Wed, 27 Nov 2024 10:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट कृष्ण कुमार पंचम की कोर्ट ने किशोरी को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी मोहित पाल की जमानत अर्जी सुनवाई के बाद निरस्त कर दी।
विज्ञापन

किशोरी के पिता ने कोतवाली खलीलाबाद में तहरीर दिया कि आरोपी मोहित पाल अपनी बहन के यहां रहता था और बराबर उनके घर आया जाया करता था। 27 जुलाई को सुबह लगभग आठ बजे शादी का झांसा देकर बुरा काम करने की नीयत से भगा ले गया। दो अगस्त को सुबह नौ बजे के करीब आरोपी उसकी लड़की को घाघरा के पास सिवान में छोड़ कर भाग गया। विवेचना के बाद विवेचक ने आरोपी के विरुद्ध न्यायालय में आरोप पत्र प्रेषित किया। आरोपी ने विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट कृष्ण कुमार पंचम की कोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल किया। कोर्ट ने पक्षों की बहस को सुनने के बाद महुली क्षेत्र के आरोपी मोहित पाल की जमानत अर्जी निरस्त कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें