फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: किशोरी के दुष्कर्म के आरोपी की जमानत अर्जी निरस्त

Sun, 29 Sep 2024 11:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


संतकबीरनगर। अपर सत्र न्यायाधीश विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट कृष्ण कुमार पंचम की कोर्ट ने किशोरी को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करने के आरोपी की जमानत अर्जी सुनवाई के बाद निरस्त कर दी है।
किशोरी की मां ने बताया कि उसकी बेटी ननिहाल में रहती है। 14 अप्रैल 2024 को उसकी बेटी मेंहदावल बाजार गई थी। एक युवक अपने भाई और रिश्तेदार के सहयोग और साजिश से बहला-फुसलाकर बेटी को भगा ले गया। थाना मेंहदावल में केस दर्ज हुआ। विवेचक ने विवेचना के बाद किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने दुष्कर्म करने का आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने कोर्ट में जमानत प्रार्थना पत्र दाखिल किया और कहा कि वह बेगुनाह व बेकसूर है। अपर सत्र न्यायाधीश विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट कृष्ण कुमार पंचम की कोर्ट ने कहा कि आरोपी पर लगाया गया आरोप गंभीर है। सुनवाई के बाद मेंहदावल क्षेत्र के ग्राम निवासी आरोपी श्रवण कुमार उर्फ बबलू की जमानत याचिका निरस्त कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें