फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बहुजन मुक्ति पार्टी ने चूल्हा जलाकर महंगे गैस सिलिंडर का किया विरोध

विज्ञापन
महंगे गैस का विरोध करते बहुजन मुक्ति पार्टी के कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। महंगे घरेलू और कामर्शियल गैस सिलिंडरों के विरोध में बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय के पास बहुजन मुक्ति पार्टी ने विभिन्न संगठनों के साथ ‘चूल्हा जलाओ आंदोलन’ चलाया।
विज्ञापन

इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने चूल्हा जलाकर चाय बनाई और आसपास मौजूद लोगों को पिलाकर सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध जताया। बाद में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन राजस्व विभाग के संबंधित अधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आनंद कुमार गौतम ने कहा कि गैस एजेंसियों के बाहर उपभोक्ताओं को लंबी लाइन लगानी पड़ रही है।
इसके बावजूद सिलिंडर नहीं मिल रहा है। इस मौके पर धनंजय कुमार, मौलाना गुलाम जिलानी, अनिल कुमार, राहुल मद्धेशिया और संदीप यादव सहित मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें