फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मंजूरी के इंतजार में अटका बघौली-मंझरिया रिंग रोड का प्रस्ताव

Mon, 04 Aug 2025 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
बघौली से मंझरिया मार्ग को बनवाया जाना है रिंग रोड
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शहर में आए दिन लगने वाले जाम की समस्या को दूर करने के लिए प्रशासन ने बघौली से मंझरिया तक रिंग रोड बनाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है, लेकिन डेढ़ साल बीत जाने के बाद अब तक मंजूरी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन

यदि यह रिंग रोड बन जाए तो शहर में जाम की समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी। साथ ही करीब 50 हजार की आबादी की राह भी सुगम हो जाएगी। जिला मुख्यालय बनने के बाद शहर में आने वाले वाहनों की तादात बढ़ी है। जिसके कारण आए दिन जाम की समस्या उत्पन्न होती है। इस समस्या को दूर करने के लिए प्रशासन ने शहर के चारों तरफ रिंग रोड बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा था।
इसमें भुवरिया से पायल और बालूशासन से चकदही रिंग रोड को मंजूरी मिल चुकी है। भुवरिया से पायलपार करीब नौ किलोमीटर रिंग रोड 29 करोड़ खर्च कर बनवाया जा चुका है, जबकि बालूशासन से चकदही रिंग रोड बनाने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

सर्वे आदि के कार्य पूरे हो गए हैं, जल्द ही कार्य शुरू हो जाएगा। इसी कड़ी में बघौली से मंझरिया तक रिंग रोड बनाने के लिए प्रशासन ने शासन को प्रस्ताव भेजा है, लेकिन पैरवी के अभाव में अब तक इसकी मंजूरी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें