फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: वेंडिंग जाेन अधूरा...सड़क पर ठेले, रोजाना जाम

Mon, 04 Aug 2025 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
ओवरब्रिज के नीचे ठेले खड़े होने से लगा जाम।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शहर में जाम और अतिक्रमण की समस्या को दूर करने के लिए ठेला और पटरी दुकानदारों को शुगर मिल रोड पर शिफ्ट किया जाना है। इसके लिए शुगर मिल से लेकर एचआरपीजी कॉलेज तक वेंडिंग जाेन बनाया गया है। लेकिन अभी तक ठेला और पटरी दुकानदारों को वहां पर शिफ्ट नहीं किया गया है। इससे शहर में रोजाना जाम की समस्या हो रही है और लोगों को परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शहर में बढ़ रही जाम की समस्या को देखते हुए डीएम आलोक कुमार के निर्देश पर पिछले दिनों एडीएम जयप्रकाश की अध्यक्षता में नगर पालिका के सभागार में व्यापारियों की बैठक हुई थी। इसमें तय किया गया कि शहर के मुखलिसपुर तिराहा तथा पुरानी सब्जी मंडी सहित विभिन्न स्थानों पर ठेला लगाने वाले और पटरी दुकानदारों को शुगर मिल रोड पर शिफ्ट किया जाएगा।
इसके लिए पालिका प्रशासन ने शुगर मिल चौराहे से एचआरपीजी कॉलेज तक वेंडिंग जाेन बनाने का कार्य शुरू कराया।
यहां पर पिलर लगा दिए गए हैं, लेकिन अभी तक ठेला व पटरी दुकानदारों को वहां पर शिफ्ट नहीं किया जा सका है। जिसके कारण समस्या जस की तस बनी हुई है। वर्तमान समय में शहर के नेहरू चौक के पास ठेला पर फल लगाने वालों का कब्जा है। साथ ही पटरी पर भी दुकानें लगाई जा रही है।
विज्ञापन

वहीं शहर के गोलाबाजार, शास्त्री नगर सहित अन्य क्षेत्रों में ठेला व पटरी दुकानदार दुकानें लगा रहे हैं। जिसके कारण जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है और लोगों को आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
शहर के निवासी महेंद्र प्रसाद, राम जियावन आदि ने कहा कि यदि ठेला व पटरी दुकानदारों को हटाकर शुगर मिल रोड पर बने वेंडिंग जोन में शिफ्ट करा दिया जाए तो लोगों को आवागमन में होने वाली दुश्वारियां दूर हो जाएंगी। साथ ही शहर में जाम की समस्या भी दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें