बखिरा। नगर पंचायत बखिरा के बाबा भंगेश्वर नाथ पोखरे पर सोमवार को दीपोत्सव कार्यक्रम संपन्न हुआ। मेंहदावल के पूर्व विधायक राकेश सिंह बघेल ने दीप जलाकर दीपोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत की।
पूर्व विधायक राकेश सिंह बघेल ने कहा कि भगवान श्रीराम के लंका विजय के बाद अयोध्या वापस आने पर दीपोत्सव मनाया गया था। इसी परंपरा का निर्वहन सदियों से जनमानस करता आ रहा गया। आज भी इसी कार्यक्रम को मनाने के लिए सब लोग एकत्रित हुए है। कहा कि दीपावली का पर्व शांति व एकता का परिचायक है। दीपक की रोशनी से अंधकार दूर करने से जीवन में उजाला आता है।
इस मौके पर भाजपा नेता हरिओम बक्सी, सुरेन्द्र पाठक, राकेश ओझा, योगेन्द्र प्रताप सिंह, सुन्दर लाल गुप्ता, बालरूप कन्नौजिया, राजेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।