फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: गम के दरिया को हमें पार लगाना होगा...सुना लूटी वाहवाही

Mon, 28 Oct 2024 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जन साहित्यिक मंच के तत्वावधान में रविवार को गोला बाजार में वरिष्ठ रचनाकार छबिराज राज के सम्मान में कवि गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें कवि पवन सबा ने ‘गम के दरिया को हमें पार लगाना होगा, तैर के या हमें डूब कर जाना होगा’ सुनाकर वाहवाही लूटी।
विज्ञापन

इसमें छेदीलाल वर्मा रहबर मेंहदावली ने अपनी रचना ‘ईश्वर की है अति कृपा उत्तम अवसर आज, सृजन कला मर्मज्ञ है कवियों के छबिराज’ से गोष्ठी की शुरूआत ही। राधेश्याम मिश्र श्याम ने ‘जीवन भर कविता किए, किए अदब के काज, दे करके सम्मान’ इन्हें मंच धन्य है आज। सुनाया, जिसे सराहा गया। वहीं देवानंद बच्चन देव ने ‘सदियों से होता रहा हो रहा आज भी, महामानव धरा पर आज भी छबिराज’ सुनाकर उनकी महत्ता को बताया।
विज्ञापन

इसके अलावा ईश्वर चंद्र जायसवाल ने ‘अपनी छवि से छा गए प्यारे कवि छविराज, इसीलिए ईश्वर बने आज यहां सरताज’ सुनाकर छविराज को सम्मानित किया।
इस दौरान नरसिंह नारायण कमल, हामिद खलीलाबादी, राजेंद्र बहादुर सिंह, महजर खलीलाबादी, अनिल कुमार आदि ने अपनी रचना प्रस्तुत की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें