फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: शिविर में 25 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शासन के निर्देश पर पात्र लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए अभियान चल रहा है। इसके तहत बृहस्पतिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद में शिविर लगाया गया। इस दौरान पात्र पाए गए 25 लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया है।
विज्ञापन

सीएचसी खलीलाबाद के अधीक्षक डॉ. उमर हसमत अंसारी ने बताया कि आयुष्मान कार्ड बनाया जाना शासन की शीर्ष प्राथमिकता में है, ताकि लोगों को योजना का लाभ मिल सके। ऐसे में अभियान चलाकर आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। इसी के तहत बृहस्पतिवार को सीएचसी खलीलाबाद में शिविर लगाकर आयुष्मान कार्ड बनवाया गया है। उन्होंने बताया कि आगे भी आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए शिविर आयोजित किए जाएंगे। जो भी लोग पात्र हैं वह लोग यहां आकर आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। इसके साथ ही स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर भी आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

इस दौरान बीपीएम अभय त्रिपाठी, बीसीपीएम महेंद्र कुमार त्रिपाठी, आयुष्मान मित्र अनिल कुमार, दिनेश चौधरी, अखिलेश चौधरी, पवन कुमार आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें