संतकबीरनगर। पात्र लोगों को पांच लाख तक का नि:शुल्क इलाज मुहैया कराने के लिए सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद पर शिविर लगाया गया। इस दौरान 17 पात्र लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया है।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. उमर हसमत अंसारी ने बताया कि शासन के निर्देश पर आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत सोमवार को सीएचसी खलीलाबाद में शिविर लगाकर आयुष्मान कार्ड बनवाया गया है। उन्होंने बताया कि आगे भी आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए शिविर लगाया जाएगा। जो भी लोग पात्र है वह लोग यहां आकर आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। इस दौरान बीसीपीएम महेंद्र त्रिपाठी, दिनेश चौधरी, सुधाकर, संजय भारती आदि मौजूद रहे। संवाद