संतकबीरनगर। शासन के निर्देश पर लोगों को आयुष्मान योजना से जोड़ने के लिए चल रहे अभियान के तहत मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद में शिविर लगाया गया। इस दौरान पात्र पाए गए 17 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए।
विज्ञापन
सीएचसी के अधीक्षक डॉ. उमर हसमत अंसारी ने बताया कि आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए अभियान चल रहा है। इसके तहत सीएचसी खलीलाबाद में शिविर लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाया गया है।
उन्होंने बताया कि आगे भी शिविर लगाए जाएंगे। जो लोग भी योजना के लिए पात्र हैं वह लोग सीएचसी आकर आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर भी आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए शिविर लगाया जा रहा है।